-
Advertisement
CAA: बीजेपी ने 7723 बूथ में चलाया जन जागरण अभियान, बांटे पर्चे
Last Updated on January 12, 2020 by Deepak
शिमला/नादौन। बीजेपी (BJP) ने आज हिमाचल प्रदेश में सभी बूथों पर नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर जन जागरण अभियान चलाया। जन जागरण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हिमाचल प्रदेश के 7723 बूथों पर इस कार्यक्रम को धरातल पर उतारा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बूथों पर जन जागरण अभियान चलाया गया और बूथ अध्यक्ष एवं त्रिदेव ने नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने जन जागरण अभियान को लेकर एक पत्रक भी वितरित किए। कार्यक्रम में बीजेपी द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर पर भी बड़ी संख्या में मिस्ड कॉल दी गई और अपना समर्थन कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने दर्ज करवाया। कार्यक्रम में मंत्री वीरेंद्र कंवर बंगाणा, मंत्री डॉ. राजीव सैजल जूलरी और मंत्री मोहिंद्र सिंह ठाकुर संधोल में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: पांच वर्ष बाद क्षेत्र के दौरे पर निकले स्वास्थ्य विभाग के देवता
शिमला में सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जनता को पर्चे बांट कर कानून की जानकारी दी। वहीं सरकार के चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा ने हाटकोटी में जनता को संशोधित कानून से अवगत करवाया। बीजेपी मंडल नादौन द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में रैल व रंगस क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जन जागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने एक विशेष मोबाइल नंबर पर मिस कॉल देकर इस बिल का समर्थन किया। इस जन जागरण अभियान के प्रथम चरण में अग्निहोत्री ने रैल व रंगस क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकता कानून की विशेषताओं के प्रति जागरुकता के लिए पत्रक बांटे।