- Advertisement -
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। रोहिणी इलाके के कंझावला में शुक्रवार सुबह सरेराह एक बीजेपी महिला नेता (bjp female leader) और उसके बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। पीड़िता की पहचान राजरानी के रूप में हुई है, जो बाहरी दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं, उसके बेटे की पहचान नेत्रपाल के रूप में हुई है। आज सुबह ही इन दोनों पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।
राजरानी के पैर में गोली लगी है और उसके बेटे को पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजरानी का अपने रिश्तेदारों से प्रॉपर्टी (Property) को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते राजरानी और उसके बेटे पर हमला किया गया। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- Advertisement -