- Advertisement -
ऊना। हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने ऊना में पत्रकारवार्ता करते हुए जहां केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिलने का दावा किया, वहीं हिमाचल में 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की सरकार रिपीट होने की भी बात कही। गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए जनता को गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे है जबकि कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
- Advertisement -