-
Advertisement
BJP | Himachal | Election |
Last Updated on October 23, 2022 by Neha Raina
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों का आबंटन हो चुका है। वर्करों के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP अकसर कांग्रेस पर परिवारवाद और संगठन को लेकर हमले बोलती रही है। लेकिन इस बार बीजेपी ने पार्टी ने दर्जनभर सीटों पर परिवारवाद के आगे घुटने टेकते हुए अपने ही नेताओं की पत्नियों और बेटों को टिकट थमा दिए। ‘एक नेता, एक पद’ का दम भरने वाली BJP के संगठन की पोल भी टिकट आवंटन में खुल गई। पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान जो लोग संगठन के सर्वेसर्वा बने रहे, वही पार्टी का टिकट भी ले उड़े। इनमें हिमाचल बीजेपी के तीनों महामंत्री- त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल का नाम सबसे ऊपर है। कोषाध्यक्ष संजय सूद, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रवक्ता रामकुमार और सह-मीडिया प्रमुख रजत ठाकुर को भी टिकट मिला है।