-
Advertisement
विक्रमादित्य पर पलटवार, BJP के प्रदेश प्रवक्ता ने बोला हमला- क्या कहा- जानिए
शिमला। बीजेपी (BJP) हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) पार्टी केवल मात्र भ्रष्टाचार के तथ्यहीन मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कोई अधिकार नहीं है कि वह बीजेपी के सीएम एवं नेताओं पर नैतिकता का प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को क्या पता नैतिकता क्या होती है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो उनके वरिष्ठ नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे थे, तब किसी भी नेता ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: निजी बस ऑपरेटरों और मंदिरों को लेकर Jai Ram ने कही बड़ी बात- जानिए
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो चाहे वह आईपीएच हो चाहे पीडब्ल्यूडी (PWD) हो या स्वास्थ्य हो सभी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस के नेताओं पर लगे थे।उन्होंने कहा की बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। कांग्रेसी नेताओं को उनके इस कदम से प्रेरणा लेकर नैतिकता का सबक लेना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

