-
Advertisement
बीजेपी का गृह संपर्क अभियान : जयराम ने टूटू में लोगों को बताया CAA का सच
Last Updated on January 5, 2020 by saroj patrwal
शिमला। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के तहत बीजेपी (BJP) का गृह संपर्क अभियान आज से शुरू हुआ। इस अभियान के तहत सीएम जयराम (CM Jai Ram) ने शिमला ग्रामीण के टूटू में लोगों को अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस अधिनियम के बारे में दुकानदारों और आम जनता को पुस्तिकाएं वितरित कीं और उनको बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक अल्पसंख्यकों के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है और देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है।
शिमला के टुटू से @BJP4Himachal द्वारा चलाए गए #CAAJanJagran अभियान के तहत आमजन तक नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में स्पष्ट जानकारी संदेश देने हेतु स्थानीय एवं प्रबुद्ध जनों से मिलना हुआ।
पार्टी ने लक्ष्य तय किया है कि इस अभियान के अंतर्गत 500000 परिवारों से संपर्क करना है। pic.twitter.com/tB7PKuTCj9— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 5, 2020
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ने कहा कि लोगों के बीच जा कर हम इस कानून के बारे में बता रहे हैं और लोग समझ रहे हैं। जहां तक विपक्ष की बात है तो वह इस मामले में लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट में बीजेपी कोई वोटबैंक की राजनीति नहीं कर रही है। पाकिस्तान, अफ्गानिस्तान व बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के जो लोग प्रताड़ित किए जा रहे हैं और वो भारत में आकर शरणार्थी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस बिल का मकसद उनको मदद करना और उन्हें नागरिकता प्रदान करना है।इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता राजनीति कर रहे हैं और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि यह अधिनियम किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के खिलाफ नहीं है। विपक्ष इसे अल्पसंख्यकों के अहित में बताने की कोशिश कर रहा है जो निंदनीय है।
यह भी पढ़ें: जयराम का ऐलान- एमफिल, पीएचडी करने वालों की वेतन वृद्धि बहाल करने पर होगा विचार
जाहिर है आज बीजेपी (BJP) के सभी कार्यकर्ता एक्ट को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को इस अधिनियम से जुड़ी वास्तविक जानकारी से अवगत करवा रहे हैं। सीएम जयराम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (State President Satpal Singh Satti) ऊना में, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा जोगिंद्रनगर के बलग बूथ में, सुरेश कश्यप पच्छाद के श्यामपुर चंडोह बूथ में, पूर्व सीएम शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) पालमपुर में, प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर के भेरड़ा बूथ में जन जागरण अभियान में भाग ले रहे हैं।