-
Advertisement
कृषि बिल के विरोध के बीच पक्ष में BJP Kisan Morcha ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
सुंदरनगर। केंद्र द्वारा लाए गए कृषि बिल का विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां इसे किसान विरोधी बताकर धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच हिमाचल में बीजेपी किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) ने कृषि बिल के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान (Signature Campaign) चलाया है। बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश में 25 अक्तूबर तक 2 लाख लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान को जारी रखेगा। यह बात बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने जिला मंडी के दौरे के दौरान कही। इस अभियान के दौरान बूथ स्तर से गांव-गांव में हर किसान से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। इस मौके पर हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार (Vipin Singh Parmar) , सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल और प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा के आईटी कोआर्डिनेटर हैरी राजपूत, 5 मंडलों के मंडलाध्यक्ष, जिला कार्य समिति के सदस्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: Sirmaur: कृषि बिल किसानों के लिए काला कानून, Rathore ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना
बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देशभर में कांग्रेस (Congress) द्वारा किसान बिल (Kisan Bill) के लागू होने के बाद लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि यह बिल किसानों के लिए एक शोषण भरा बिल है। इसी को लेकर हिमाचल प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश भर में 2 लाख हस्ताक्षर करवाने जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने एक लाख 64 हजार का बजट कृषि के लिए रखा है। वहीं, प्रदेश सरकार ने 197 करोड़ की कृषि योजना शुरू की है। उन्होंने कहा की किसान मोर्चा हर बूथ पर 15-15 किसान प्रहरी नियुक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्य को लेकर मोर्चा घर-घर जाकर इस बिल के पास होने पर पर्चे बांटे गए और लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने पत्रक बांट इसकी शुरुआत भी कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



