- Advertisement -
दयाराम कश्यप/सोलन। कांग्रेस बेबुनियाद बयानबाजी कर सोलन (Solan) की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पिछले 5 वर्ष में सोलन नगर परिषद द्वारा लगभग 33.75 करोड के विकास कार्य करवाए गए, जिसमें अधिकतम वार्डों में दो करोड़ से अधिक के कार्य करवाए गए हैं। यह बात बीजेपी नगर निगम सोलन (Nagar Nigam Solan) के चुनाव प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस धर्मशाला (Dharamshala) को नगर निगम बना सकती थी, तो सोलन को क्यों नहीं बनाया गया। जबकि सोलन की आबादी धर्मशाला से ज्यादा थी। लगता है कि कांग्रेस (Congress) के नेता एवं मंत्री नहीं चाहते थे कि सोलन नगर निगम बने और सोलन का विकास हो, आज से पहले अगर सोलन नगर निगम बन जाती तो आज सोलन को स्मार्ट सिटी (Smart City) एवं अमृत सिटी का दर्जा मिल जाता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने दोषों को स्वीकार करना चाहिए, यह केवल जयराम ठाकुर की बीजेपी सरकार (BJP Govt) है, जिसने सोलन को नगर निगम का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार है और नगर निगम सोलन को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प हमारे संकल्प पत्र द्वारा लिया गया है। इस पत्र का एक-एक बिंदू पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन में संपूर्ण विकास हेतु 200 से 250 करोड़ की आवश्यकता है, जोकि केवल बीजेपी पूर्ण कर सकती है। कांग्रेस के पास सोलन के विकास के लिए कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा आज से पहले भी चाहे वह अश्वनी पेयजल योजना हो या गिरी पेयजल योजना हो बीजेपी ने ही इनकी शुरूआत की थी। बीजेपी ने सोलन बस अड्डे का निर्माण करवाया, कुमारहट्टी के बाईपास एवं राजगढ़ बाईपास का निर्माण भी करवाया।
- Advertisement -