-
Advertisement
Covid-19 से पॉज़िटिव होने पर CM ममता को गले लगाने की धमकी देने वाले BJP नेता को हुआ कोरोना
कोलकाता। इस कोरोना काल के दौरान कब और क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सामने आए इस मामले को देख लीजिए, यहां पर पश्चिम बंगाल से बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाज़रा, जिन्होंने कहा था कि अगर वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को गले लगाएंगे, उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई है। जिसके बाद अब हाज़रा को कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस की रिफ्यूजी इकाई ने सीएम का अपमान करने के आरोप में हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। हाजरा के विवादित बयान को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी।
पूछा गया था कार्यकर्ताओं ने मास्क क्यों नहीं पहने हैं, तो दिया था ये जवाब
उत्तर 24 परगना में एक बैठक में, अनुपम हाजरा ने कहा था कि अगर मुझे कोरोना हुआ तो मैं सीएम ममता बनर्जी को गले लगा लूंगा, जिससे कि वो भी प्रभावित हो जाएं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद अनुपम हाजरा (Anupam Hazra) पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिला के बरुइपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने गए थे। इस बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।
यह भी पढ़ें: Modi से पहले Manali पहुंचे राजनाथ सिंह, अटल टनल रोहतांग का किया दौरा
मीडिया ने अनुपम हाजरा से सवाल कि उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने मास्क क्यों नहीं पहने हैं तो हाजरा ने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता Covid-19 से कहीं बड़े खतरे से लड़ रहे हैं। वे ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से लड़ रहे हैं। चूंकि वह कोरोना महामारी से प्रभावित नहीं हुए हैं, उन्हें किसी का डर नहीं है।’ हाजरा ने आगे कहा, ‘अगर मैं संक्रमित हो गया तो मैं ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा। उन्होंने इस महामारी के पीड़ितों के साथ बहुत गलत व्यवहार किया है। उनके शवों को केरोसीन डालकर जलाया गया। हम इस तरह का व्यवहार तो कुत्ते या बिल्लियों के साथ भी नहीं करते हैं।’
