-
Advertisement
Live: विपक्ष की चिकचिक के बीच BJP विधायक दल की बैठक शुरू, अध्यक्ष सहित कई मसले सामने
शिमला। कोविड-19 के दौरान हुए स्वास्थ्य घोटाले के बाद विपक्ष के बढते दबाव के बीच बीजेपी विधायक दल (BJP Legislature Party) की बैठक शिमला (Shimla) में चल रही है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में पीटरहॉफ में हो रही बैठक में पार्टी अध्यक्ष के चयन का मसला भी प्रमुखता से सामने आया है। इसके अलावा स्वास्थय घोटाले को लेकर मचे घमासान में विपक्ष को कैसे जवाब देना है ये विषय भी चर्चा का केंद्र है।
यह भी पढ़ें: Corona ने छीन लिया पत्तल कारोबारियों से रोजगार अब पड़ गए रोजी रोटी के भी लाले
इसके साथ ही कांगडा के पीडबलयूडी रेस्ट हाउस में पार्टी सांसद किशन कपूर की अगुवाई में हुई बैठक के बाद पनपी स्थिति पर भी विधायक दल चर्चा कर रहा है। बैठक का महत्व इसलिए भी है, चूंकि कोविड-19 जैसी महामारी के बीच पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा होना भी पार्टी को बैकफुट पर ले गया है। इन्हीं सभी बातों को लेकर पार्टी चर्चा कर आगे की रणनीति तय कर रही है कि कैसे विपक्ष से लडना है।

