- Advertisement -
मंडी। बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha ) प्रदेश में होने जा रहे नगर निगम के चुनावों (Municipal elections) में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए एक बूथ पर 20 प्रतिपालिकाओं को तैनात कर दिया गया है। यह बात सोमवार को हिमाचल प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मंडी (Mandi) में आयोजित महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर बूथ पर महिला मोर्चा ने अपनी 20 प्रतिपालिकाओं को तैनात किया है और यह प्रतिपालिकाएं नगर निगम के चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करेंगी। उन्होंने बताया कि 2022 में दोबारा से बीजेपी (BJP) की सरकार बनाने के लिए अभी से संगठन पूरी तत्परता के साथ काम में जुट गया है। बैठक में मंडी जिला बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, प्रियंता शर्मा, द्रोंपति ठाकुर और मांचली ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रही।
- Advertisement -