-
Advertisement
महिला मोर्चा निगम चुनावों में करेगा ये काम
Last Updated on February 15, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। हिमाचल प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद का कहना है कि महिला मोर्चा प्रदेश में होने जा रहे नगर निगम के चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए एक बूथ पर 20 प्रतिपालिकाओं को तैनात कर दिया गया है। यह जानकारी उन्होंने मंडी में आयोजित महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर बूथ पर महिला मोर्चा ने अपनी 20 प्रतिपालिकाओं को तैनात किया है और यह प्रतिपालिकाएं नगर निगम के चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करेंगी। वर्ष 2022 में पुनः बीजेपी की सरकार बनाने के लिए अभी से संगठन पूरी तत्परता के साथ काम में जुट गया है। बैठक में मंडी जिला बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, प्रियंता शर्मा, द्रोंपति ठाकुर और मांचली ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रही।