-
Advertisement

BJP Mandal Nadaun की कार्यकारिणी घोषित, 32 सदस्यों में 10 महिलाओं को दी जगह
Last Updated on January 9, 2020 by Deepak
नादौन। बीजेपी मंडल नादौन की कार्यकारिणी गुरुवार को घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी (Executive) की घोषणा करते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह ने बताया कि इसमें दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक मीडिया प्रभारी, एक सह मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष व 32 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। वहीं, जिला कार्यकारिणी के लिए 15 नाम भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों में प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। वहीं 10 महिलाओं को भी इसमें स्थान दिया गया है। इस कार्यकारिणी में पवन शर्मा को दोबारा महामंत्री बनाया गया है। राजेंद्र ठाकुर को महामंत्री, ओमा चंद ठाकुर, सुरेंद्र शिंदा, डॉ नरेश, सुभाष ठाकुर व मीना कुमारी को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: इंदिरा मार्केट की छत पर प्रदर्शनी का विरोध, काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
शकुंतला देवी, राकेश कुमारी, ताराचंद कुलवंत सिंह, संजीव राणा व जगत राम शर्मा को सचिव, पंडित जोहली राम शर्मा को कोषाध्यक्ष, अजमेल सिंह वर्मा को पार्टी का प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी तथा दविंदर शर्मा निक्कू को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा ब्रहम दास ,उधम सिंह जमवाल, सुभाष चंद, जसवंत धीमान, सुभाष चौधरी, जगन्नाथ शर्मा, देवराज शर्मा, इंदु बाला, सोमादेवी , निशा देवी , पुष्पा वर्मा, सुनीता देवी, डिंपल कुमारी कौंडल, मनजीत कुमारी, रमेश पठानिया, नरेंद्र कुमार बबली, प्रकाश चंद, सुशील ठाकुर, सीताराम, रसील सिंह, अमरनाथ, भूपेंद्र सिंह, हंसराज, अनिल चौधरी, सुनील कुमार, विजय कुमार, मोहनलाल, ओंकार चंद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
हरदयाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों से संगठन व पार्टी (Organization and party) को और मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों का चयन हर वर्ग को ध्यान में रखकर किया गया है। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, पवन शर्मा ,राजेंद्र ठाकुर ,अजमेल वर्मा, सुरेंद्र शिंदा, डॉक्टर नरेश, विजय शर्मा, राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।