-
Advertisement
कौल सिंह को ये क्या बोल गए जवाहर
Last Updated on September 24, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने चुनाव के दौरान अपने प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। मंडी में मीडिया से बातचीत को दौरान जवाहर ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि कौल सिंह ठाकुर एक अनपढ़ व्यक्ति से चुनाव हारे हैं और हार के सदमे के बाद अब खुद को दिखाने के लिए पीएम और सीएम के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं। जवाहर ठाकुर ने कौल सिंह ठाकुर द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते हुए जवाहर ठाकुर ने उन्हें इस मामले पर खुले मंच पर बहस की चुनौती दे डाली।कौल सिंह ठाकुर 1977 में क्या थे और उनके पास कितनी संपति है उसका सारा हिसाब किताब उनके पास मौजूद हैं। मंडी शहर की उस ईमारत के मालिक भी कौल सिंह ठाकुर हैं जिसकी छत पर खड़े होकर पूरे शहर को देखा जा सकता है।