-
Advertisement
बीजेपी MLA ने CAA को बताया देश को बांटने वाला कानून, कांग्रेस बोली- DNA से कांग्रेसी हैं विधायक
Last Updated on January 28, 2020 by Deepak
भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मसले पर विपक्ष के विरोध का शिकार हो रही बीजेपी (BJP) को अब अपने घर के अंदर ही बातें सुननी पड़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएए (CAA) को लेकर कहा है कि यह कानून देश को बांटने वाला है जिसके कारण गृह कलह की स्थिति बन रही है।
विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर सीएए कानून के प्रति विरोध जताते हुए उन्होंने कहा, ‘लोग आज एक-दूसरे की तरफ देखना पसंद नहीं कर रहे हैं, जहां भाईचारा नहीं होगा, जहां गृह कलह की स्थिति बनेगी वह गांव या देश कभी तरक्की नहीं कर सकता।’ वहीं अब बीजेपी विधायक को विपक्षी दल कांग्रेस का साथ मिल गया है। भोपाल से कांग्रेस (Congress) विधायक आरिफ मसूद ने नारायण त्रिपाठी के डीएनए को कांग्रेसी बताया है।
कांग्रेस विधायक ने बीजेपी विधायक के एनआरसी समर्थन पर कहा कि यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं। वह (नारायण त्रिपाठी) उनके पुराने मित्र हैं और साथ ही उनका डीएनए आज भी कांग्रेसी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नारायण त्रिपाठी ने नाटकीय ठंग से कांग्रेस की सदस्यता लेने की चर्चा चली थी। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में भी उन्होंने कांग्रेस का सर्मथन किया था।