- Advertisement -
नई दिल्ली। पार्टी से बाहर चल रहे उत्तराखंड (Uttarakhand)के विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन (Pranav Singh Champion) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वह चार-चार तमंचों के साथ डिस्को करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह उत्तराखंड के लिए भी अपशब्द बोलते हुए दिख रहे हैं।
This is BJP MLA from Uttarakhand Pranav Singh Champion, preparing for “Rashtra Nirmaan”pic.twitter.com/ZEA8c2gUo9
— Ravi Nair (@t_d_h_nair) July 10, 2019
प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इसी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वह हाथों मे रिवाल्वर और एक कार्बाइन लेकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे लांबा लांबा घूंघट काहे को डाला गाना चल रहा है और विधायक प्रणव सिंह एक हाथ में शराब तो दूसरे हाथ में एक-दो नहीं बल्कि 4-4 पिस्तौल लहराते हैं।
इतना ही नहीं वे एक बन्दूक मुंह में डालकर भी डांस करते हैं। प्रणव के समर्थक कहते हैं कि उत्तराखंड में ऐसा कोई नहीं कर सकता है। जैसा वह कर रहे हैं। इतना कहने के बाद वे उत्तराखंड के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखते हैं। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने उनकी इन्हीं हरकतों पर कार्रवाई करते हुए प्रणव को 22 जून को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था।
- Advertisement -