- Advertisement -
पणजी/बेलगाम। यहां पर बीजेपी विधायक ग्लेन टिक्लो के बेटे ने तेज रफ्तार BMW से दो बहनों को रौंदा दिया। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरी बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 4ए पर हुए हादसे के टिक्लो का बेटा कायल अपनी BMW कार से बेलगावी में गांधी नगर के पास इन बहनों को टक्कर मारी।
खबरों के मुताबिक तमरीन खालिद बिस्पी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन तहानीयत का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बताया गया कि कायल टिक्लो कथित तौर पर दुर्घटना के समय कार को तेज गति से चला रहा था। इस दौरान 6 बजे के करीब दोनों बहनें फल बाजार जाने के लिए बेलगावी में गांधी नगर के पास एनएच-4a पार कर रही थीं। तभी कायल की कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पार करने वाली दो लड़कियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में आग लगा दी। कायल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Advertisement -