-
Advertisement
बंजार से BJP MLA सुरेन्द्र शौरी कोरोना पॉजिटिव, Home Isolation में
कुल्लू। बंजार से बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी( BJP MLA Surendra Shourie) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव( Corona report positive) आई है, जिसके बाद विधायक सुरेंद्र शौरी ने अपने आप को होम आइसोलेट किया है। शौरी का 1 अक्तूबर को सैंपल लिया था जिसके बाद 2 अक्टूबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैंपल देने के बाद वे आइसोलेट( Isolate) हो गए थे।
ये भी पढ़ेः हिमाचल के सीएम Jai Ram Thakur तीन दिन के लिए हुए होम आइसोलेट, ये है बड़ा कारण
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के मनाली दौरे के दौरान उन्हें स्वागत करना था, जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने उन्हें कोरोना सैंपल के रिपोर्ट का आग्रह किया था। उसके बाद 1 अक्तूबर को उन्होंने कोरोना जांच करवाई और 2 अक्तूबर को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद होम आइसोलेशन में कोविड -19 गाइडलाईन का पालन कर रहे है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है।
