- Advertisement -
भागसूनाग। अप्पर धर्मशाला के भागसूनाग-चोला गांव को 25 साल पहले जोडने वाले बह गए पुल को दोबारा से बनाया जाएगा। इसके लिए धर्मशाला के बीजेपी विधायक विशाल नैहरिया ने आज प्राथमिक तौर पर पांच लाख की राशि देने की घोषणा की है। विशाल आज भागसूनाग में मंदिर कमेटी की बैठक में भाग लेने पहुंचे हुए थे। ये कमेटी हर वर्ष जागरण करवाती है,बैठक में इसी दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें नैहरिया ने भागसूनाग स्थित श्मशान घाट को भी दो लाख देने की घोषणा की है। उन्होंने इस अवसर पर कांगड़ा हवाई अडृडे के विस्तारीकरण को पर्यटन के एंगिल से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे ना केवल कांगड़ा बल्कि चंबा के लोगों की आर्थिकी में भी लाभ होगा।
- Advertisement -