-
Advertisement
कोरोना से जंग लड़ने को JP Nadda ने हिमाचल भेजे ढाई लाख Face Cover
शिमला। कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के लिए ढाई लाख फेस कवर (Face Cover) भेजे। फेस कवर की इस खेप को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा उतारा गया। इस भेंट के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP national president JP Nadda) का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नड्डा ने 2.5 लाख फेस मास्क भेजकर हिमाचलवासियों के प्रति चिंता जताई है व हिमाचल को सम्मान दिया है। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व नड्डा ने एक लाख सैनिटाइजर देकर कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया था। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ताकत के साथ कोरोना महामारी से लड़ाई में मदद कर रहा है व आगे भी करेगा।
यह भी पढ़ें: जयराम बोले- बाहरी राज्यों से आए लोगों पर नजर रखें BJP पदाधिकारी
बीजेपी संगठन के साथ सरकार की बैठक
आज बीजेपी संगठन की बीजेपी सरकार (BJP government) के साथ समन्वय को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुई जिसमें माननीय सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी डॉ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, चारों संसदीय क्षेत्रों के चार प्रभारी, चारों संसदीय क्षेत्रों के चार विस्तारक, 17 जिलों के 17 जिलाध्यक्ष, 73 मण्डलों के 73 मण्डलाध्यक्ष शामिल हुए। बीजेपी की ओर से अपनी बात रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने जयराम ठाकुर को कोविड-19 के संक्रमण काल में सरकार के सफल संचालन के लिए बधाई दी व बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के निर्णयों के साथ खड़ा है, यह संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0 में छूट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर क्या बोले सीएम जयराम ठाकुर-जानिए
मण्डलाध्यक्षों को दिए बूथ स्तर पर संवाद स्थापित करने के निर्देश
बीजेपी ने अपने मण्डलाध्यक्षों को यह निर्देश दिए कि जो वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video conference) का दौर शुरू किया है उसे 30 मई, 2020 तक पूर्ण करना है और बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख तक संवाद स्थापित करना है। बीजेपी ने पिछले कल तक 864 वीडियो कॉन्फ्रेंस करके 23,833 कार्यकर्ताओं से संवाद किया और परिणामस्वरूप 4 लाख 89 हजार 308 लोगों को भोजन दिया गया। 1 लाख 10 हजार 243 राशन किटे दी गई, 21 लाख 17 हजार 409 फेस मास्क (फेस कवर) बनाकर बांटे गए। 1 करोड़ 89 लाख 67 हजार 228 रू0 प्रधानमंत्री केयर में व 8 करोड़ 20 लाख 54 हजार 84 रू0 हिमाचल प्रदेश कोविड-19 में सहयोग राशि जुटाई गई। आज पुनः सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि जो हिमाचली बाहर से आ रहे हैं, जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है उनकी निगरानी करनी होगी ताकि वे भी सुरक्षित रहे व गांव भी सुरक्षित रहे। इस मौके पर माननीय सीएम ने बीजेपी के कार्यों की प्रशंसा की व धन्यवाद ज्ञापन किया व आग्रह किया कि ’निगाह’ कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन की मदद करे। सरकार व संगठन पूर्ण समन्वय के साथ कार्य में लगा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


