-
Advertisement
बीजेपी ने माल रोड पर खोला पार्टी कार्यालय
शिमला मंडल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना पार्टी कार्यालय माल रोड पर शुरू किया। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त ने किया।इस दौरान वहां पूजा अर्चना भी की गई। इस अवसर पर उन्होंने संजय सूद को चुनाव जीत का आशीर्वाद दिया। गणेश दत्त ने कहा कि बीजेपी इस सीट पर जरूर जीतेगी और हम राज्य में मजबूत सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है और उनके भ्रष्टाचार के किस्से जगजाहिर हैं। आयोजन में राजेश शारदा, विश्वेश्वर नाथ, रमेश चौजर, सत्य कौंडल, विजय शर्मा, अनीता सूद, अनिला सूद, पिंकी गोयल, मदन शर्मा, राजीव सूद, संजीव देश, करण नंदा, राजीव दीप्त, सुनील धर, किम्मी सूद, गौरव कश्यप, संजीव ठाकुर इस मौके पर रोहित, कवि खन्ना, संजीव पिंकू, राम कृष्ण दीप्ता भी मौजूद थे।
