-
Advertisement
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विवादित टिप्पणियों के लिए गिरिराज सिंह को भेजा Notice
Last Updated on February 15, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP president JP Nadda) ने विवादित टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister of Fisheries and Dairy Giriraj Singh) को नोटिस भेजा है। बता दें, जेपी नड्डा ने दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह शाहीन बाग को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग़ (Shaheen Bagh) अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जिद्द के आगे बेबस हुई किस्मत : 14 साल जेल में बिताने के बाद भी बना Doctor
एक ट्वीट के जरिए गिरिराज सिंह ने कहा था – ‘यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।’ उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा।’ इसके अलावा सहारनपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में किए एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था- देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।’