- Advertisement -
शिमला। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के तहत बीजेपी (BJP) का जन जागरण अभियान 5 जनवरी, यानि कल से शुरू हो रहा है। इसमें बीजेपी (BJP) के सभी कार्यकर्ता एक्ट को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को इस अधिनियम से जुड़ी वास्तविक जानकारी से अवगत करवाएंगे। इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की हैं। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं जन जागरण अभियान के संयोजक राम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) शिमला ग्रामीण के टुटू में जन जागरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (State President Satpal Singh Satti) ऊना में, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा जोगिंद्रनगर के बलग बूथ में, सुरेश कश्यप पच्छाद के श्यामपुर चंडोह बूथ में, पूर्व सीएम शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) पालमपुर में, प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर के भेरड़ा बूथ में जन जागरण अभियान में भाग लेंगे।
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व विधायक पवन नैयर चंबा में, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व विधायक विनोद कुमार नाचन के हटगढ़ में, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ में, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर कांगड़ा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल व विधायक सुभाष ठाकुर पंजगाई (बिलासपुर), शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व विधायक कमलेश कुमारी तरक्कवाड़ी (भोरंज), कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय व विधायक सुरेंद्र शौरी बंजार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार एवं 2017 के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद शर्मा शिमला ग्रामीण के शोघी में, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी व प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल अर्की के भूमति बाजार में, विधान सभा उपाध्यक्ष हंसराज तथा पांवटा के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम चौधरी अंबोटा (पांवटा) में जनमंच के पश्चात जन जागरण अभियान करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा कोटखाई में, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमुडा के चेयरमैन प्रवीण शर्मा चिंतपूर्णी में, डॉ. राजीव भारद्वाज नुरपूर के बूथ नंबर 78, 79 और 80 में, रूपा शर्मा व 2017 प्रत्याशी विजया ज्योति सेन कसुम्पटी के मशोबरा-1 बूथ में, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार रैहन में, चंद्रमोहन ठाकुर राजगढ़ में, राम सिंह कुल्लू के मिडल अखाड़ा में, संगठन महामंत्री पवन राणा एवं महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर अंबोटा बूथ (परवाणू) में, प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल चौड़ा मैदान, पायल वैद्य ग्राम केंद्र भगवाहन के बूथ नंबर 77, 78, 79 में, विनोद महाजन डलहौजी कैंट, शशिबाला अढ़ाल बूथ, कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद जाखू वार्ड, मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा श्री नैनादेवी जी के बस्सी बूथ में, प्रवक्ता अजय राणा सुंदरनगर के पुंघ-2 बूथ में, रितु सेठी सोलन के वार्ड नंबर 5 के बूथ नंबर 91, 92 में, प्रो. राम कुमार हरोली के टाहलीवाल बूथ में, प्रदेश प्रवक्ता एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर शिलाई के सतौन बूथ पर, शशि दत चौपाल के चौपाल-2 बूथ में, सह मीडिया प्रमुख नरेंद्र अत्री हमीरपुर के बूथ नंबर 18, 19 में जन जागरण अभियान करेंगे।
राम सिंह ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया सोलन के वार्ड नंबर 10 के 79 बूथ में, जीआईसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोहर धीमान इंदौरा के बडूखर व मलाल बूथ में, कैलाश फैडरेशन के चेयरमैन व शिमला जिलाध्यक्ष रवि मैहता टुटू, बालूगंज व शोघी में तथा राज्य कृषि विपणन बोर्ड व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी पच्छाद के सराहं-2 बूथ में, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन राजबली नालागढ़ के नानूवाल बूथ में जन जागरण अभियान में भाग लेंगे। इनके अतिरिक्त सभी विधायक एवं 2017 के प्रत्याशी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों से जन जागरण अभियान की शुरूआत करेंगे।
- Advertisement -