-
Advertisement
BJP ने हिमाचल भेजे एक लाख Sanitizer, हर संसदीय क्षेत्र में दिए जाएंगे 25-25 हजार
Last Updated on May 8, 2020 by
शिमला। इस समय पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है और ऐसे में सरकार, सभी संस्थाएं और राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर पर भी लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी केंद्र नेतृत्व ने बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश को 1 लाख सैनिटाइजर (Sanitizer) की प्रथम खेप भेजी है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने चक्कर शिमला में इस सैनिटाइजर से भरी गाड़ी को प्राप्त किया। बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि आज इस संकट की घड़ी में मास्क और सैनिटाइजर एकमात्र हथियार है जो इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सबसे प्रबल है।
इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी केंद्र नेतृत्व में भारत के सभी प्रांतों को सैनिटाइजर भेजे हैं। हिमाचल को भी सैनिटाइजर की पहली खेप प्राप्त हुई है जोकि प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से जिला के रास्ते, मंडल और बूथ स्तर तक भेजे जाएंगे जहां प्रत्येक कोरोना योद्धाओं एवं ज़रूरतमंदों को यह सैनिटाइजर दिया जाएगा जिससे वह अपना नित्यकर्म भी करते रहे और अपनी सुरक्षा भी साथ करें। उन्होंने बताया कि यह सैनिटाइजर प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 25-25 हज़ार भेंजे जाएंगे और नीचे तक इनका वितरण होगा।
जम्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों सेवा कार्यों को राष्ट्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में किए हैं। प्रदेश में भी अनेकों सेवा कार्यों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में धरातल पर उतारा है जैसे कि कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इस उद्देश्य से खाने के पैकेट और राशन कीटों का भारी मात्रा में वितरण किया गया है। फेस कवर एवं सैनिटाइजर अपने स्तर पर भारतीय जनता पार्टी ने वितरित किए हैं और पीएम केयर फंड एवं मुख्यमंत्री कोविड फंड में भी योगदान दिया है।