- Advertisement -
mcd election: नई दिल्ली। नगर निगम चुनावों में भी मोदी का जादू चल गया है और BJP की जीत साफ दिख रही है। नार्थ, साउथ और ईस्ट एमसीडी में BJP को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। MCD की 270 सीटों में से 184 सीटों के साथ BJP जीत की ओर बढ़ रही है। चुनावों में आप को 46 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 29 सीटों से ही समझौता करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी 46 सीटों के साथ कांग्रेस को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 29 सीटों से ही समझौता करना पड़ सकता है। BJP ने इस संभावित जीत को सुकमा के शहीदों को समर्पित किया है। वहीं आप ने फिर से ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने एमसीडी चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा मैं पार्टी में एक साल तक कोई पद नहीं संभालूंगा। अध्यक्ष माकन ने कहा, कांग्रेस की विचारधारा में पूरा यकीन है। मैं बस सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा लेकिन कोई पद नहीं लूंगा।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि CM पद पर बैठा व्यक्ति लोगों को धमका रहा है। तिवारी ने कहा, जिस पार्टी को दिल्ली विधानसभा की 70 में 67 सीटें मिलती हैं, उसे 67 वार्ड भी नहीं मिले। इसके साथ ही उन्होंने दिल्लीवालों के लिए अरविंद केजरीवाल से मिलकर काम करने की अपील की। वहीं अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने कहा, मेरे बताए हुए मार्ग पर नहीं चले केजरीवाल, इसलिए आज करारी हार हुई।
- Advertisement -