- Advertisement -
शिमला।बीजेपी शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन सोलन के पुलिस मैदान में होगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय नेतृत्व सहित सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बिहार के स्वास्थय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सहित केंद्र एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस सम्मेलन में लगभग 40000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। यह सम्मेलन 23 दिसंबर को होना तय हुआ है।इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई तथा जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुरेलिया, उपाध्यक्ष खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, विधायक एवं जिला शिमला प्रभारी सुखराम चौधरी, विधायक बलवीर वर्मा, मेयर कुसुम सदरेट, उप मेयर राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव रतन पाल, शशीबाला, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर, विनय गुप्ता, संजय सूद, अजय श्याम व सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
- Advertisement -