-
Advertisement
BJP | Solan | Street Vendors
Last Updated on March 12, 2024 by Himachal Abhi Abhi
बीजेपी ने रेहड़ी फड़ी वालों से संपर्क साधने के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाए हुए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में एक नया प्रकोष्ठ बनाया है, जिसके तहत रेहड़ी – फड़ी वालों व छोटे व्यापारियों से संपर्क साधा जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत जिला सोलन से हुई है। सभी रेहड़ी वालों से एक फॉर्म भरवाया जा रहा है ताकि पता चल सके कि वह जहां वह रेहड़ी लगा रहे हैं वह जगह किसकी है और आगामी दिनों में वह जमीन भी उन्हें अलॉट करवा दी जाए।