-
Advertisement
“मौसम आएंगे, जाएंगे पर BJP कार्यकर्ता संगठन की बढ़ोतरी के लिए काम करता रहेगा”
Last Updated on February 13, 2020 by Deepak
पांवटा साहिब।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (BJP state president Dr. Rajeev Bindal) ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता यमुना की अविरल धारा के समान है और हमें निरंतर दिन रात काम करना है, मौसम आएंगे और जाएंगे पर कार्यकर्ता निरंतर संगठन की बढ़ोतरी के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि दो साल सरकार में रहते हुए जनता की सेवा की अब तीन साल के बाद दोबारा सरकार बनाकर जनता की पुनः सेवा करेंगे।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र ने Congress को किया आगाह, सुधारें राजनीतिक स्थिति- केंद्र पर भी निशाना
उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के कुशल नेतृत्व वाली सरकार को वर्ष 2022 में पुनः स्थापित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर अविरल काम करेगा जैसे यमुना निरंतर बहती है। डॉ बिंदल आज पांवटा साहिब में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डॉ बिंदल का पांवटा साहिब पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी व पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप में उपस्थित रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…