Party को आगे ले जाने में सक्षम है बीजेपी कार्यकर्ताः बिंदल

Party को आगे ले जाने में सक्षम है बीजेपी कार्यकर्ताः बिंदल

- Advertisement -

सराहा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ( BJP State President Dr. Rajiv Bindal) ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता (Party workers) हमारी ताकत और पूंजी है। हमारे कार्यकर्ता अपना बूथ-सबसे मजबूत, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहे है। पच्छाद के सराहा में नागरिक अभिनंदन समारोह में बिंदल ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा तभी सामान्य परिवार से निकलकर नरेन्द्र मोदी देश के पीएम बने, एक सामान्य परिवार से जयराम ठाकुर सीएम बने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इसके उद्हरण है।


यह भी पढ़ें: Kuldeep Rathore in Action: ब्लॉक अध्यक्ष 30 अप्रैल तक करें बूथ कार्यकारिणी का गठन

बिंदल ने कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग में 2020-21 के लिए 19,309 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता 15वें वित्त आयोग के माध्यम से प्राप्त हुई है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष 4338 करोड़ रुपए की औसत सहायता प्राप्त हुई जबकि यह राशि नरेंद्र मोदी की सरकार आते ही 14वें वित्त आयोग में 14407 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष हो गई और 15वें वित्त आयोग में यह राशि बढ़कर 19309 करोड़ हो गई। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को अपनी अंतरात्मा में झांक कर देखना चाहिए कि उनकी केंद्र की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों किया ,धोखा क्यों किया, हिमाचल की जनता इस बात को कभी भूल नहीं सकती, कभी कांग्रेस को माफ नहीं कर सकती।


उन्होंने कहा ये सब नुकसान करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता लगातार भ्रम फैलाने के लिए अलग-अलग प्रकार की बयानबाजी करके जनता को भ्रमित नहीं कर सकते। कांग्रेस को इस बारे में अवलोकन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने हिमाचल का इतना बड़ा नुकसान जो किया है वो क्यों किया और हमारे प्रदेश की पैरवी आज से पहले कांग्रेस नेताओ ने दिल्ली में अच्छे से क्यों नहीं की ।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | abhiabhi | state news | live | HP breaking | डॉ राजीव बिंदल | Himachal News | latest news | सक्षम | Party | बीजेपी कार्यकर्ता | today
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है