-
Advertisement
BJP अध्यक्ष बनने के बाद जोश में बिंदल, जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं को नमन
Last Updated on January 18, 2020 by Deepak
शिमला। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष (BJP state president) पद पर ताजपोशी के बाज डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) पूरे जोश में दिखे। पीटरहॉफ में कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने जोशीले अंदाज से बीजेपी कार्यकर्ताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। वह उन्हें नमन करते हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं में से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), जेपी नड्डा (JP Nadda) और जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) बने हैं। कार्यकर्ताओं का दिल से आभार है।
वहीं, पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि सत्ती ने त्रिदेव और बूथ लेवल मैनेजमेंट के साथ पन्ना प्रमुख जैसा कठिन काम करके प्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाने का काम किया, उसके बाद लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करवाई। प्रदेश में दो विधानसभा उप चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाने में सत्ती की टीम का कार्य सराहनीय रहा।
बीजेपी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि करीब 9 वर्ष तक एक-एक कार्यकर्ता से मिलने, उनको समझने और सीखने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। संगठन के लिए सभी की शक्ति से काम करने का प्रयास किया, आज हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट पर संतोष है कि संगठन उन्नति के शिखर ओर अग्रसर हो रहा है।
यह भी पढ़ें: आखिर किससे आजाद हुए डॉ. राजीव बिंदल, सुने Jai Ram की जुबानी
संगठन में आज एक बेहतरीन कार्यकर्ता और कुशाग्र नेता डॉ. राजीव बिंदल के हाथों संगठन की कमान सौंपने का अवसर मिला है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने कहा कि बीजेपी के साढ़े छह करोड़ वेरिफाइड कार्यकर्ता देश भर में हैं। बीजेपी (BJP) चुनाव प्रक्रिया वैधानिक तरीके से करने वाली देश की इकलौती पार्टी है। पार्टी वंशवाद और परिवादवाद वाली पार्टी नहीं है, बल्कि विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक तरीके अपनाने वाला संगठन है।
हिमाचल प्रभारी एवं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि डॉ. बिंदल 1978 में मात्र 13 साल की उम्र के स्वयंसेवक बन गए थे। उन्होंने कहा कि बिंदल ने बचपन से ही अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया था। बिंदल चुनावी राजनीति में जीत दर्ज करने वाले नेता हैं। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल मे बीजेपी के लिए सराहनीय योगदान रहा। उन्होनें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बिंदल के नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश में सरकार को पहली बार रिपीट करने में अवश्य सफल होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं पर्यवेक्षक रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने कहा कि डॉ. बिंदल संगठनात्मक दृष्टि से बेहद संवेदनशील व्यक्ति हैं। सभी को साथ लेकर नेतृत्व की क्षमता और जुझारूपन उनमें मौजूद है।