- Advertisement -
ऊना। लोकसभा चुनाव के लिए BJP आने वाले समय में अल्पकाल के लिए विस्तारक योजना ला रही है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र में विस्तारकों की तैनाती की जाएगी। यह बात BJP के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना BJP की बैठक के दौरान कही। जिला BJP की दो दिवसीय बैठक आज थानाकलां में शुरू हुई। बैठक में जिला के पांचों मंडलों के पदाधिकारी और विधायक, पूर्व विधायक और प्रत्याक्षी सहित मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुखों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करने के बाद वंदेमातरम और जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा के अध्यक्षीय भाषण के बाद कार्यसमिति से अब तक हुए कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन किया। वहीं, कार्यक्रमों की समीक्षा, केंद्रीय योजनाओं से लाभार्थी, सांसदों के विकास कार्यों, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों सहित अन्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब हम सब का लक्ष्य है। पीएम नरेंद्र मोदी मिशन को हमें रिपीट करना है। इसके लिए हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हिमाचल को पूर्ण सहयोग कर रही है और नई योजनाएं आ रही हैं और जो योजनाएं पूर्व में आई थी, उन पर काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। नई योजनाओं से हर वर्ग का कल्याण करने का प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव हम सब की अग्निपरीक्षा की तरह हैं। इसे हमने अभी से तैयारी करनी है, ताकि कोई कमी ना रहे। उन्होंने कहा कि BJP की सरकार कार्यकर्ताओं आम जनता की सरकार है। हर किसी को मान सम्मान दिया जाएगा और विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी सरकार को सहयोग करें और विकास के मुद्दों पर चर्चा करें।
- Advertisement -