-
Advertisement
#BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- कभी कभार ही बिल से बाहर निकलते हैं राठौर
Last Updated on October 6, 2020 by Deepak
नाहन। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP state president Suresh Kashyap) ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर कृषि बिल के नाम पर किसानों को बरगलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर कभी कभार ही बिल से बाहर निकलते हैं, बाहर आते ही वह लंबी-लंबी बातें फैंकते हैं। नाहन में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी में उनकी बात मानने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी आज दहाई के अंक में सिमट गई है। यदि यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं जब इनका नामोनिशान मिट जाएगा। हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस (Congress) में गुटबाजी चरम सीमा पर है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी टुकड़ों में बंटी है। कभी एक नेता जागता है एक कोने से तो कभी दूसरा जागता है, जिनमें आपसी वर्चस्व की जंग चली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कृषि कानून को लेकर किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। गत दिन सिरमौर (Sirmaur) जिले में भी उन्होंने किसानों को बरगलाने का प्रयास किया। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए दोनों विधेयक किसानों हित में है। मगर कांग्रेस के द्वारा इसका गलत प्रचार किया जा रहा है। पहले कांग्रेस ने सीएए के नाम पर राजनीति की। अब कृषि विधेयक के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
बीजेपी ने ई-बुक की लांच
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जिला बीजेपी की ई-बुक (E-Book) को लांच किया। इसमें दर्शाया गया है कि कोरोना काल के दौरान बीजेपी ने किस तरह के कार्य जिला में किए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर शुरू की गए सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान को जोखिम में डालकर सेवा कार्य किए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group