-
Advertisement
BJP अध्यक्ष ने बचा लिए Jai Ram के Minister
Last Updated on August 29, 2020 by Deepak
ऊना। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जयराम सरकार के मंत्रियों पर लग रहे गंभीर आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। कश्यप ने कहा कि इस तरह के आरोप अक्सर लगते रहते है लेकिन जब तक आरोप साबित नहीं होते उस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। कश्यप ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की दुर्गति हो चुकी है और कांग्रेस नेतृत्वविहीन पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस का कोई नेता कांगड़ा से बोलता है कोई हमीरपुर से कोई मंडी से तो कोई शिमला से। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में लंच और डिनर डिप्लोमेसी ही चल रही है।