- Advertisement -
नाहन। जिला सिरमौर में विकास खंड नाहन की पंचायत समिति पर बीजेपी ( BJP) का परचम लहरा गया है। 18 सदस्यों की पंचायत समिति में नेहर स्वार वार्ड से निर्वाचित अनीता देवी को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि, बनेठी वार्ड से चुनाव जीतीं हीरा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। इस मर्तबा पंचायत समिति नाहन( BDC Nahan) में के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की ताजपोशी हुई है। इस दौरान जिला परिषद भवन के बाहर नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल( MLA Dr. Rajeev Bindal) की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। इससे पूर्व सभी सदस्यों को एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई। कुल 18 सदस्यों में से 17 ने हाथ खड़े कर अनीता शर्मा के नाम पर सहमति जताई। जबकि हीरा देवी उपाध्यक्ष चुना गया।
उधर, नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब कांग्रेस अपना नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाई। उन्होंने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नाहन खंड विकास समिति के चुनाव में कुल 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने भाजपा का भरपूर समर्थन करते हुए खंड विकास समिति का गठन किया है।
- Advertisement -