- Advertisement -
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन (Congress-JDS alliance) सरकार से 13 विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इन 13 विधायकों में से 10 कांग्रेस और 3 जेडीएस के हैं। कर्नाटक के इस नाटक के चलते अब अगर एक और विधायक ने इस्तीफ़ा दिया तो बीजेपी (BJP) सरकार बनाने के करीब आ जाएगी। हालांकि,अभी तक किसी का भी इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया गया है।
बता दें कि, कर्नाटक में 225 सदस्यों के विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के 118 विधायक थे। जो बहुमत 113 से पांच सीट ज्यादा थी। इसमें कांग्रेस के 79 विधायकए जेडीएस के 37 और तीन अन्य विधायक हैं। जबकि बाकी बचे तीन अन्य विधायकों में एक बसपाए एक कर्नाटक प्रग्न्यवंथा जनता पार्टी और एक निर्दलीय विधायक है। जबकि बीजेपी के पास 105 विधायक हैं। जेडीएस के 3 पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनके 37 विधायक हैं। अब जिनकी संख्या घटकर 34 रह गई है। कांग्रेस के 10 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद 69 विधायक रह गए हैं। बसपा और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। कांग्रेस और जेडीएस के मिलाकर अब 106 विधायक हैं। यानी कांग्रेस.जेडीएस सरकार के पास बीजेपी से सिर्फ एक विधायक ज्यादा है।
- Advertisement -