-
Advertisement

CAA पर जागरुकता : विवेकानंद जयंती पर 7723 बूथों पर एक साथ बैठक करेगी बीजेपी
शिमला। हिमाचल बीजेपी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर एक साथ बैठकें कर एक साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) को लेकर लोगों को जानकारी देगी। यह बात बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी के नाम धन्यवाद पत्र भी आग्रह किया जाएगा, टोल फ्री नंबर 88 662 88662 पर मिस्ड कॉल कर समर्थन दिया जाएगा, साथ ही हर बूथ पर अधिनियम से जुड़ी जानकारी के पत्रक भी बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से भारत (India) में शरण लिए इन देशों के लाखों शरणार्थियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई, यहूदी आदि) जो 31 दिसंबर 2014 से पूर्व भारत में रह रहे है, का भारत की नागरिकता लेने का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें: भंग प्रदेश Congress के अध्यक्ष Rathore का एक साल के कार्यकाल का जश्न Virbhadra के इलाके में, कब-क्यों पढ़ें
भारत सरकार के इस साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। केवल कुछ राजनीतिक पार्टियां एवं मुट्ठी भर लोग इस अधिनियम की गलत व्याख्या कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।सत्ती ने कहा कि जो राजनीतिक दल आज इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वह पूर्व में इस अधिनियम का समर्थन करते रहे हैं और आज जब मोदी सरकार (Modi government) ने इस अधिनियम को पारित करवा दिया है तो सिर्फ राजनीतिक द्वेष की भावना के कारण इस अधिनियम का विरोध कर रही हैं। विपक्षी दलों द्वारा इस अधिनियम को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को इस अधिनियम की वास्तविक जानकारी देने के लिए बीजेपी ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान प्रदेश में 5 जनवरी से शुरू हो चुका है तथा 15 जनवरी, 2020 तक चलेगा। उन्होंने हा कि इस जनजागरण अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर एक साथ बैठकें के माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।