- Advertisement -
नाहन। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था करते हुए आज नाहन से ‘राशन किट’ के साथ कार्यकर्ताओं को रवाना किया। डा. बिंदल ने सुबह राशन किट स्टोर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद लोगों तक समय रहते राशन पहुंचाने के लिए कहा।
उल्लेखनीय है पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राष्ट्रीय आह्वान पर हिमाचल प्रदेश के 7793 बूथों पर चिन्हित गरीब और अभावग्रस्त लोगों को 15 दिन का निशुल्क राशन पहुंचाने की एक बहुत बड़ी मुहिम आरंभ की गई है। डा. बिंदल ने बताया कि आज नाहन से 475 राशन किटों को क्षेत्र के विभिन्न भागों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना किया जिसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया। इसके अलावा 250 लोगों को बना बनाया भोजन भी वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे प्रदेश में 7793 बूथों पर बूथवार निर्धन और अभावग्रस्त परिवारों को ‘राशन किट’ बांट रही है जिसमें 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो चीनी व 1 किलो नमक शामिल है। आने वाले एक-दो दिनों में लगातार अधिक जरूरतमंदों को राशन किट पहुंचाने के कार्य में गति आएगी।
- Advertisement -