- Advertisement -
BJP : कुल्लू। बीजेपी कुल्लू मंडल ने नगर पंचायत भुंतर में पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस पदयात्रा में कुल्लू मंडल के सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शमशी से भुंतर करीब 6 किलोमीटर तक पदयात्रा व बाइक रैली का आयोजन हुआ। इस पदयात्रा कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीजेपी ने पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियां आम जन तक पहुंचाई। आईटीआई शमशी से पदयात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्लू मंडलाध्यक्ष बिजेंद्र सेन ने की और इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश महासचिव राम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
बीजेपी प्रदेश महासचिव राम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के कुल्लू मंडल में पदयात्रा का आयोजन हो रहा है, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षो में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते लोगों को सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पदायात्रा के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रपत्र बांटे गए, जिसमें सभी योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पदयात्रा में लोगों का सहयोग मिल रहा है। उससे निश्चित तौर पर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनेगी और कुल्लू जिला की चारो सीटों पर बीजेपी परचम लहराएगी।
यह भी पढ़ें : डॉ. बिंदल @ BJP की पदयात्रा
- Advertisement -