- Advertisement -
देहरादून। उधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में डेंगू का कहर जारी है। इस रोग ने कई लोगों जान ले ली है वहीं कई लोग इससे पीड़ित हैं। शक्तिफार्म में एक भाजयुमो नेता (BJYM leader) की डेंगू (Dengue) से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी इफ्तिखार हुसैन (34) पुत्र रईसुद्दीन पिछले कई दिनों से बुखार से ग्रस्त थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पोलीगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखकर तुरंत उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही इफ्तिखार ने दम तोड़ दिया। इफ्तिखार अपने परिवार के इकलौत वारिस थे। उनकी साल 2011 में जहानाबाद की अर्शी से शादी हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं।
- Advertisement -