- Advertisement -
सुनैना जसवाल/ऊना। गगरेट स्थित सरिया उद्योग में मंगलवार शाम एक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की जान चली गई,जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल लाया गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सरिया उद्योग में गैस प्लांट की सप्लाई लेकर गाड़ी पहुंची थी। सिलेंडरों को मजदूर नीचे उतार रहे थे कि एक में ब्लास्ट हो गया।
ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि एक मजदूर को मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल होने वालों में राजेश कुमार, सुनील कुमार व सुरेश कुमार शामिल हैं। डीएसपी अंब अजय राणा के मुताबिक जांच चल रही है।
- Advertisement -