- Advertisement -
Blast Keylong: कुल्लू। जिला लाहुल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में सुबह एक जोरदार धमाका हुआ है, जिससे महिला सहित 2 घायल हुए हैं। घायलों को केलांग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह धमाका केलांग नए बस स्टैंड के पास एक जनरल स्टोर में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि स्टोर में रखा सारा सामान बाहर उड़ गया साथ ही भवन की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। इतना ही नहीं धमाके ने जनरल स्टोर के दूसरी तरफ ढाबा चला रही महिला को भी अपनी चपेट में लिया।
इस घटना में जनरल स्टोर मालिक देवी सिंह सहित ढाबा चला रही महिला भी घायल हुई है। दोनों घायलों को केलांग स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना सुबह के समय घटी जब चहल पहल कम थी, दिन के समय यहां खूब भीड़ होती है और अगर हादसे उस समय होता तो नुकसान अधिक हो सकता था। धमाका किस कारण हुआ। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से यह घमाका हुआ है। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
- Advertisement -