-
Advertisement
Blessing | National Sports Meet | Gujarat |
Last Updated on January 18, 2023 by Neha Raina
सुंदरनगर। मंडी जिला के सुंदरनगर स्थित प्रदेश के एकमात्र विशेष बच्चों के संस्थान की लड़कियां प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने जा रहीं हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का संस्थान (छात्रा) सुंदरनगर की 4 दृष्टि बाधित छात्राओं का गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद में चयन हुआ है। संस्थान की सृष्टि, सांची, सुमन और मंजू अब गुजरात जाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने जा रही है। इन चारों छात्राओं का राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हाल ही में प्रदेश के हमीरपुर में संपन्न हुई राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद किया गया है।