-
Advertisement
कोरोना वायरस Positive महिला के घर के बाहर “डू नॉट विजिट” का लगाया Board
Last Updated on March 22, 2020 by Deepak
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली कोरोना वायरस पॉजिटिव (Positive) महिला के घर के बाहर डू नॉट विजिट का बोर्ड (Board) लगा दिया गया है। बोर्ड पर संक्रमण प्रभावित महिला से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध है। लोगों को घर के अंदर प्रवेश ना करने की हिदायत दी है। बता दें कि शाहपुर की महिला दुबई से लौटी थी। कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित पाई गई है। महिला के पति को भी घर से बाहर नहीं जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल Vidhansabha कल अनिश्चितकाल के लिए हो जाएगी स्थगित
वहीं, लंज के कोरोना वायरस पॉजिटिव युवक के घर के बाहर भी बोर्ड लगाया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते कांगड़ा प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव और सेल्फ क्वारंटाइन की प्रक्रिया से गुजर रहे लोगों के घरों के बाहर बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी पिछले कल डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मीडिया से बातचीत में दी है। उन्होंने बताया था कि सेल्फ क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजर रहे लोगों के घरों के बाहर बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
बोर्ड पर उनके आने से लेकर क्वारंटाइन के 28 दिन के पीरियड की जानकारी उपलब्ध होगी। जिस घर के बाहर बोर्ड लगा होगा, अगर उस घर को कोई सदस्य बाहर निकलता है तो 104 और 1077 पर लोग जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन उस व्यक्ति पर कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में इस गतिविधि को तेज कर दिया है।