- Advertisement -
पांवटा साहिब। बाता नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढ निकाला है। युवक का शव डूबने के स्थान से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर कोंचवैली के समीप यमुना नदी में मिला। बता दें कि तीन रोज पहले 23 वर्षीय युवक सुरेंद्र पुत्र रामलाल निवासी भाटांवाली शुक्रवार शाम बाता नदी में डूब गया। इस दौरान युवक नदी से बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
तीसरे दिन रविवार को युवक का शव कोंचवैली के नजदीक मिला है। स्थानीय गोताखोर शुभम कश्यप, शिवा, अनिल कश्यप, प्यारेलाल मनीष आदि ने कड़ी मशक्कत बाद नदी से बाहर निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने की है।
- Advertisement -