-
Advertisement
पंचतत्व में विलीन हुआ Bilaspur का शहीद करनैल, सैंकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई
Last Updated on February 28, 2020 by Deepak
बिलासपुर। श्रीनगर में शहीद हुए बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के 22 वर्षीय सैनिक करनैल सिंह का शुक्रवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्वारघाट उपमंडल की रोडजामन पंचायत के चंगर तरसूह निवासी सैनिक करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह दो साल पहले डोगरा रेजिमेंट 19 में भर्ती हुए थे। वह श्रीनगर के बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए मंगलवार देर रात हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गया था। इससे पहले आज सुबह ही करनैल सिंह (Martyr Karnail Singh) की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: Delhi Violence में जान गंवाने पुलिसकर्मी रतन लाल के परिजनों का धरना, शहीद का दर्जा देने की मांग
करनैल सिंह ने दो साल पहले ही सेना की वर्दी पहनी थी। आज जैसे ही उसकी देह घर पर पहुंची तो शहीद के माता- पिता व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 22 वर्षीय करनैल सिंह माता.पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, एक छोटी है और बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन घर में ही रहती है। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी शहीद के घर पहुंचे हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…