-
Advertisement
17 दिन बाद टोंस नदी किनारे मिला लापता किशोर का शव
Last Updated on January 17, 2020 by Deepak
पांवटा साहिब। पहली जनवरी को घर से लापता (Missing) हुए किशोर का शव शुक्रवार को टोंस नदी के किनारे मिला है। किशोर की शिनाख्त 15 वर्षीय कमलेश पुत्र जगत सिंह निवासी नघेता के तौर पर हुई है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक किशोर एक जनवरी को घर से लापता हुआ था। इसके बाद परिजनों ने कमलेश को हर जगह तलाशा। रिश्तेदारों में भी लापता कमलेश को ढूंढने के भरसक प्रयास किए, लेकिन जब उसका कोई सुराग न लगा तो परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशूदगी का मामला दर्ज कराया। करीब 17 दिन बाद किशोर का शव टोंस नदी के किनारे मिला।
यह भी पढ़ें: सीटू की मांग: मनरेगा मजदूरों को 100 दिन मिले काम-185 रुपए मांगी मजदूरी
बताया जा रहा है कि इसी गांव का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, तो उसकी नजर नदी में किशोर पर पड़ी। किशोर के साथ एक बैग भी मिला। इसकी सूचना परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दी। गांव के लोगों ने एकत्रित होकर शव निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किशोर दिव्यांग था। वह बोल नहीं पाता था। मामले की पुष्टि एसएचओ विजय रघुवंशी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।