- Advertisement -
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग कोठीपुरा चौक पर एक शव (Deadbody) बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान अमरजीत (35) निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। अमरजीत पेशे से तथा ट्रक चालक था।
जैसे ही सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली तो एक टीम तत्काल कोठीपुरा पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क किया गया है तथा उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। यह भी सूचना है कि उपरोक्त व्यक्ति नशे का आदी था। बहरहाल, पुलिस ने मामले की गहन जांच कर रही है।
- Advertisement -