- Advertisement -
दयाराम कश्यप, सोलन। पुलिस थाना अर्की (Police Station Arki) के अंर्तगत दानोघाट के एक गांव में व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी मुख्यालय दिनेश शर्मा ने मौके का जायजा लिया और इस मामले को तुरंत सुलझाने के पुलिस (Police) को निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अर्की में सुबह करीब 10 बजे दानोघाट के प्रधान ने मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गांव कोठी कोलका में घर के पीछे कुछ दूरी पर एक शव (Dead Body) पड़ा हुआ है। अर्की पुलिस स्टेशन से तुरंत एक टीम घटना स्थल पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि शव 45 वर्षीय कैलाश निवासी गांव कजयारा का है, जो अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल कोठी कोलका गांव में रहता था। जोकि शराब का आदि था। उसका ससुराल से अपने पैतृक घर आना-जाना लगा रहता था। इसी के चलते ससुराल वालों ने सोचा कि कैलाश पैतृक घर गया होगा। इसलिए परिजनों ने उसे कहीं नहीं खोजा। जब गुरुवार को सुबह उसकी पत्नी किसी कार्य से गई तो उसने शव को देखा। प्रधान को सूचित किया। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि से यह शराब पीकर हुआ, हादसे का मामला लग रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -