- Advertisement -
शिमला। चौपाल उपमंडल में एक बोलेरो कैंपर सड़क से लुढ़क कर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब नेरवा-थरोच-मधाना मार्ग पर मंतरालढा के पास बोलेरो (एचपी-63-0154) अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त इस वाहन में पांच लोग सवार थे और इनमें से एक नेरवा के थरोच के कुताह गांव के ऋतिक की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए और उन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नेरवा अस्पताल पहुंचाया और वहां से दो लोगों को आईजीएमसी रैफर कर दिया। आईजीएमसी रैफर किए गए घायलों में दीक्षित और सुनील शामिल हैं। SHO फुल सिंह का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -