-
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में तोड़ा दम
Last Updated on April 29, 2020 by saroj patrwal
मुंबई। बॉलीवुड ऐक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) इस दुनिया में नहीं रहे। इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी। मालूम हो कि इरफान ने साल 2018 में यह जानकारी दी थी कि वो हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (High grade neuroendocrine tumor) से पीड़ित हैं। इसके बाद वो इलाज के लिए लंदन चले गए लेकिन पिछले साल वो देश लौट आए थे। इस बीच उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है।
यह भी पढ़ें: Breaking: चिड़गांव अग्निकांड, 7 घर व देवता का भंडार जले, एक व्यक्ति लापता
https://twitter.com/ShoojitSircar/status/1255377784773410818
फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है। डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े.. लड़े और बहुत लड़े, मैं तुम पर हमेशा गर्व महसू करूंगा। शांति और ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम। वहीं बीते दिनों उनकी मां का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। मालूम हो कि हाल ही में इरफान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। उन्होंने रमजान के पहले दिन जयपुर में अंतिम सांस ली थी। उनकी मां 82 साल की थीं और पिछले लंबे समय से बीमार थीं।